M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

प्रेमी युग्ल को डराकर 20 हजार रुपए की डिमांड करने वाले हेड कांस्टेबल को एसपी ने किया संस्पेड

हापुड़।

थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में प्रेमी युगल से 20 हजार रुपये मांगने के आरोप में एसपी ज्ञानंजय सिंह ने हेड कांस्टेबल गजेंद्र को निलंबित कर दिया है।

आरोप है कि सात मार्च की देर रात में थाना में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने एक सुनसान स्थान पर प्रेमी युगल को पकड़ लिया और ब्लैकमेल कर युवक से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। एसपी ज्ञानंजय ने सीओ गढ़मुक्तेश्वर को हेड कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

सात मार्च को गढ़मुक्तेश्वर नगर क्षेत्र का एक प्रेमी युगल थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र
गांव सलारपुर के पास सुनसान स्थान पर खड़ा था। आरोप है कि स्याना मार्ग से लिंक रोड की ओर पहुंचने पर एक निजी कार में सवार एक पुलिसकर्मी व तीन सादे कपड़े पहने व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया।

आरोप है कि इस दौरान उनकी वीडियो बनाई और उन्हें जेल भेजने की धमकी दी। इस दौरान प्रेमी युगल ने पुलिसकर्मियों से माफी भी मांगी, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद आरोपियों ने युवक का मोबाइल व ड्राईविंग लाईसेंस अपने कब्जे में ले लिया और आठ मार्च की सुबह दोनों को
थाने बुलाया। आठ मार्च की सुबह युवक अपने एक परिचित के साथ थाने पहुंचा तो आवास में ले जाकर उससे 20 हजार रुपये की मांगी। युवक ने इसकी शिकायत एसपी से की थी। कांस्टेबल गजेंद्र ने थाना परिसर में बने



शिकायत के आधार पर मामले का संज्ञान लेकर एसपी ने सीओ गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह को मामले की जांच कर उन्हें रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए।



सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि जांच में हेड कांस्टेबल गजेंद्र पर लगे आरोपी सही पाए गए हैं। इसके बाद एसपी ने हेड कांस्टेबल गजेंद्र को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page