M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सर्व समाज का उत्थान केवल भाजपा में ही संभव- संजीव गोयल सिक्का


उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष(राज्यमंत्री) संजीव गोयल सिक्का ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें सर्व समाज का उत्थान संभव है। केंद्र सरकार के नौ साल व प्रदेश सरकार के पांच साल में देश-प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। वह नगर के मोहल्ला तगासराय में त्यागी समाज के लोगों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार के नौ सालों की उपलब्धियों को गिना रहे थे।
संजीव गोयल सिक्का ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में पंक्ति में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का काम किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार सभी की आर्थिक उन्नति एवं विकास के लिए कटिबद्ध है। किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उज्जवला योजना में गांव की महिला को गैस कनेक्शन दिलाकर धुंए से मुक्ति दिलाई। पात्र व्यक्तियों को बेहतर व निशुल्क स्वास्थ्य सेवा देने के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाए गए।
शहरों में हाईवे और गांवों में सड़कों का जाल बिछाया गया। यहीं कारण है कि आज यातायात पूरी तरह सुगम हो गया है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले जो वादा जनता से किया था, वह पूरे हो रहे है। अब हमारा फर्ज बनता है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश की बागडोर सौंपनी है। इसके लिए रिकॉर्ड तोड़ मतदान करना है। इससे पूर्व त्यागी समाज के लोगों ने संजीव गोयल सिक्का का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर अशोक त्यागी, सुंदर त्यागी, बलेश त्यागी, बृजनंदन त्यागी, मन्नू त्यागी, पदम त्यागी, राजकुमार त्यागी, विकास राजू त्यागी, पुष्कर त्यागी, शैंकी त्यागी, मोहित त्यागी, राहुल त्यागी, अंकित त्यागी, नितिन त्यागी, विकास त्यागी, आदेश त्यागी, कल्लू त्यागी, बिन्नू, जुगनु त्यागी, वेसल त्यागी, अमित त्यागी, भूरे त्यागी, अक्कू यादव आदि शामिल रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page