fbpx
News

पुलिस लाईन में हुआ भव्य परेड का आयोजन,मंत्री ने किया ध्वाजारोहण

हापुड़़। 74वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन हापुड़ में भव्य परेड का आयोजन किया गया। दिनेश खटीक राज्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड का मान प्रमाण ग्रहण किया गया एवं परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गयी तथा परेड द्वारा मार्च पास्ट/प्रदर्शन किया गया।

मंत्री दिनेश खटीक ने निष्ठा व ईमानदारी एवं भारतीय संविधान व कानून का पालन करने व पालन कराने की शपथ दिलायी गयी। रैतिक परेड के उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशंसा चिन्ह(पदक) व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

रिजर्व पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।डीएम मेधा रूपम ने भी सम्बोधित किया।

Show More

2 Comments

  1. Pingback: resource

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page