fbpx
News

पुलिस पर भारी अपहरणकर्ता : व्यापारी के अपहृत पुत्र का 48 घंटें बीतनें पर भी अभी तक नहीं लगा पाई पता , पता बतानें वालें को एक लाख का ईनाम घोषित


हापुड़(अमित मुन्ना/अनूप)।
ब्रजघाट पर गंगास्नान करनें आए गाजियाबाद के व्यापारी का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई हैं। अपहरणकर्ताओं पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं। पुलिस ने अपहृता का पता बतानें वालें को एक लाख का ईनाम देनें की घोषणा की हैं।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के शास्त्री नगर निवासी व ऑटों मोबाइल व्यापारी नीरज कुमार अपने परिवार के साथ कार्तिक अमावस्या पर गंगा स्नान करने के लिए बुधवार की रात ब्रजघाट आया था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे वह परिजनों के साथ मुख्य स्नानघाट के पास स्नान कर रहा था। वहीं स्नान करने के बाद उसका चार साल का दिव्यांग बेटा नितिन उर्फ टुल्ली तट पर बैठ गया था। जो गायब हो गया।
बच्चें के गायब होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने बताया कि आरती स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक व्यक्ति उसके बेटे का हाथ पकड़कर ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
अपहरण की घटना को लेकर पुलिस सर्तक हो गई और बच्चें को बरामद करनें को लेकर आसपास के क्षेत्रों में मुनादी व बच्चें का पता बतानें वालें को एक लाख का ईनाम देनें की घोषणा की।
48 घंटे बीतनें पर भी बच्चें का पुलिस अभी तक पता नही लगा पाई हैं। जिससे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page