पीएम मोदी को गाली देने के आरोपी भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पूर्व मंत्री ने दर्ज करवाई एफआईआर

हापुड़।
थाना बहादुरगढ़ के गांव चितौड़ा में एक ढाबे के शुभारंभ कार्यक्रम भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप के द्वारा पीएम मोदी को गाली देने के आरोप में पूर्व मंत्री मदन चौहान ने एफआईआर दर्ज करवाई है। पूर्व मंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को गाली देने का आरोप लगाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी कुछ युवकों ने यूपी 37 के नाम से एक ढाबे का संचालन किया है। उसके शुभारंभकार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व मंत्री मदन चौहान को भी कार्यक्रम में बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान होटल संचालन के लिए भानु प्रताप ने एक ब्यान दिया। दिए गए ब्यानं में उन्होंने कहा कि यह ढाबा किसान यूनियन के पदाधिकारियों का है इसको खुब चलावें, खूब खांवे और भाजपा को हरावें का ब्यान दिया। इस व्यान को सुनकर उनके पड़ोस बैठे मदन चौहान भड़क गए। पूर्व मंत्री ने उनके ब्यान की निंदा की उन्होंने कहा किइस प्रकार के व्यान देना काफी गलत में है। इस दौरान पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष में जमकर नोंकझोक हुई। एक
वीडियो में तो मदन चौहन ने भानु प्रताप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ को गाली देने का आरोप लगाया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व मंत्री की तहरीर पर भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











