M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर एसपी ने ब्रजघाट में संभाला मोर्चा, रूट डायवर्जन, पार्किंग, घाट और सीसीटीवी व्यवस्था का लिया जायजा

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर एसपी ने ब्रजघाट में संभाला मोर्चा, रूट डायवर्जन, पार्किंग, घाट और सीसीटीवी व्यवस्था का लिया जायजा

 

हापुड़ । श्रावण मास की कांवड़ यात्रा और द्वितीय सोमवार को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर रविवार को पुलिस अधीक्षक ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग से लेकर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से पड़ताल की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने रूट डायवर्जन, पार्किंग स्थलों और बैरिकेडिंग की व्यवस्था देखी। उन्होंने अधिकारियों से यातायात संचालन की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल प्रभावी कदम उठाने और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद एसपी ने स्नान घाटों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी ली। घाटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी जांची गई। एसपी ने निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और कैमरों के माध्यम से प्रमुख स्थानों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, द्वितीय सोमवार को ब्रजघाट में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था पर विशेष फोकस किया जा रहा है। पुलिस टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगी।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page