M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सरकारी स्कूल में शिक्षिका पर बच्चों के साथ जातिसूचक शब्द कहनें व चप्पलों से पिटाई का आरोप, डीएम से की शिकायत

सरकारी स्कूल में शिक्षिका पर बच्चों के साथ जातिसूचक शब्द कहनें व चप्पलों से पिटाई का आरोप, डीएम से की शिकायत

हापुड़। जिलें के नंगौला के परिषदीय स्कूल में सहायक अध्यापिका पर दो बच्चों को चप्पलों से पीटने और मिड-डे मील खाने के दौरान अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए बच्चों की मां ने डीएम से शिकायत की है। बीएसए कार्यालय में भी शिकायती पत्र भेजा गया है।

हैदरनगर नंगौला निवासी रिया ने डीएम कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि उसके दो बच्चे गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। विद्यालय की शिक्षिका बच्चों के साथ अभद्रता करती है। आरोप है कि जातिसूचक शब्द कहते हुए दोनों बच्चों की चप्पलों से भी पिटाई की गई। मिड-डे मील खाने के दौरान भी बच्चों को काफी अपशब्द कहे। आरोप है कि इस मामले की शिकायत प्रधानाध्यापक से की, तब भी शिक्षिका ने अभद्रता की। पिटाई के डर सेबच्चों ने भी स्कूल जाना बंद कर दिया।

कार्यवाहक बीएसए योगेश गुप्ता ने बताया कि इस प्रकरण की फिलहाल जानकारी नहीं है, मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। यदि बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार हुआ है तो यह गंभीर है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page