M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

निकाय चुनाव से पूर्व पुलिस को मिली सफलता: एनसीआर, दिल्ली व आसपास में आन डिमांड तमंचे सप्लाई करने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार ,भारी मात्रा में तंमचे व उपकरण बरामद

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

थाना हापुड़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान निकाय चुनाव से एक खंडहर से तंमचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर आन डिमांड तमंचे सप्लाई करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार व उपकरण बरामद किए।

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि हापुड़ की मोती कालोनी में एक खंडहर मकान में एक अवैध तंमचा फैक्ट्री की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की,तो वहा मौजूद दो तस्कर मेरठ के किठौर के गांव बहरोड़ा निवासी महबूब अली व जमालू को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 17 अवैध तमंचे, 18 अधबने तमंचे व भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए ।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों पर पूर्व में मकदमें दर्ज है और वे किठौर में भी जेल जा चुके हैं। ये दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा व आसपास क्षेत्रों में आन डिमांड पांच हजार रुपए तक तंमचे बेचते थे।

पुलिस नें बदमाशों के कब्जे से 17 अवैध तमंचे, 18 अर्धबने तमंचे व तमंचे बनाने में प्रयुक्त औजार भारी मात्रा में बरामद किए है।
उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव के दौरान पकड़ी गई अवैध तंमचा फैक्ट्री का चुनाव से तो संबंध नहीं है, इसकी जांच की जा रही हैं।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page