नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला, मचा हड़कंप

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने मामले में जांच की मांग की।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के कंदौला गांव में 25 वर्षीय नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। महिला की शादी दो महीने पहले हुई थी।घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। परिजनों ने नवविवाहिता की मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला फांसी का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से गहनता के साथ जांच कर रही है।











