ध, मसालों ,मावे के बाद अब जहरीला पनीहापुड़ में अचार, तेल, दूर बिक्री का खुलासा, सेवन से लीवर व किडनी फेल होने की संभावना

हापुड़।
पापड़ के लिए प्रसिद्ध रहे हापुड़ में अब मिलावटखोरों द्वारा अचार, तेल, दूध, मसालों ,मावे के बाद जहरीला पनीर बिक्री का खुलासा हुआ है। जिसके सेवन से लीवर व किडनी फेल होने की संभावना बनी रहती है।
मेरठ में हुए नकली पनीर के भंडाफोड़ के बाद हापुड़ में कनेक्शन आने से खाघ विभाग में हड़कंप मच गया।शुरुआती जांच में पता चला है कि हापुड़ से कास्टिक सोडा फ्लैक्स, रिफाइंड सोया आयल, विंगर एसिड, स्टार्च पावडर, रानीपाल लिक्विड और हाईड्रोजन-पर-ऑक्साइड जैसी सामग्री सप्लाई की जा रही थी।
विशेषज्ञों के अनुसार इन केमिकल्स का इस्तेमाल नकली पनीर को असली जैसा रंग, बनावट और वजन देने के लिए किया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार का पनीर खाने से पेट, लीवर और किडनी संबंधी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
खाद्य विभाग अब हापुड़ के गोदामों, डेयरियों और केमिकल कारोबारियों के रिकार्ड खंगाल रहा है। कई सप्लायरों को नोटिस जारी करके पूछताछ की जा रही है।
सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश का कहना है कि लगातार ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पेट संबंधी संक्रमण, लीवर और किडनी की बीमारी, उल्टी-दस्त और फूड प्वाॅइजनिंग के साथ ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग अब हापुड़ के डेयरी कारोबार, केमिकल गोदामों और सप्लायरों के रिकाॅर्ड की जांच कर रहा है। कई कारोबारियों को नोटिस जारी कर पूछताछ की जा रही है।











