ATMS College of Education Menmoms
News

एचपीडीए ने बुलडोजर से ध्वस्त की अवैध प्लाटिंग

बाबूगढ़ में गरजा एचपीडीए का बुलडोजर

-6 स्थानों पर अवैध प्लाटिंग कराई ध्वस्त,मचा हडक़ंप

,हापुड़ ।

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से हापुड़ विकास क्षेत्र के बाबूगढ़ में 6 स्थानों पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करने की कार्यवाही कराई गयी। प्राधिकरण की इस कार्यवाही से अवैध निर्माणकत्र्ताओं व कालोनाइजरों में हडक़ंप मच गया है।

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रभारी सचिव,सक्षम अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि हापुड़ विकास क्षेत्र के बाबूगढ़ में शाहपुर जट्ट में कल्लूमल द्वारा 7000 वर्ग मीटर,चक्रसैनपुर में नईम द्वारा 2000 वर्ग मीटर,बछलौता मार्ग पर आशीष द्वारा 7000 वर्ग मीटर,बाबूगढ़ गढ़ रोड पर आशीष,पप्पू द्वारा 12500 वर्ग मीटर,किठौर रोड कुचेसर चौपला पर आदेश कुमार द्वारा 20000 वर्ग मीट व किठौर रोड कुचेसर चौपला पर रविन्द्र शर्मा व राकेश शर्मा द्वारा 4000 वर्ग मीटर में की जा रही अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया।

उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण व प्लाटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध निर्माणों को तत्काल रोक कर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर,ही निर्माण करे,अन्यथा कार्रवाई होगी। प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी अवैध प्लाटिंग,कालोनी व निर्माणों को चिन्हित करने में जुटे है। जिसके बाद उन पर सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी।

इस अभियान में प्रभारी प्रर्वतन नृपेश सिंह तोमर,सुभाष चंद चौबे,अवर अभियंता पीयूष जैन व

प्राधिकरण का सचल दस्ता मौजूद रहा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page