HapurNewsUttar Pradesh
द मनाकर वापस घर लौट रहे बाइकसवार युवक की बाईक डिवाइडर से टकराई,हुई मौत

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र में देर शाम ईंद मनाकर वापस घर लौट रहे एक बाइक सवार की डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी शाजिद के बेटे सहरान (20) शनिवार को ईद पर जनपद मेरठ के कस्बा किठौर में अपने परिचितों से मिलने के लिए गए थे। जहां से सहरान शाम के समय बाइक से गांव लौट रहे थे।देर शाम जैसे ही वह गढ़-मेरठ मार्ग पर गांव पौपाई के निकट पहुंचे, अचानक बाइक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सहरान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।











