दो बाईकों की टक्कर में बाइकसवार की मौत

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में देर शाम आंधी तूफान की वजह से दो बाईकों की आमने सामने की हुई टक्कर में एक बाईक सवार की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र में वनखंडा-बीवी नगर मार्ग पर सतगुरु फार्म हाउस के पास बुलंदशहर के बीबी नगर थाना क्षेत्र के पोटा कबूलपुर निवासी दुलीचंद (50) कुचेसर चौपला की ओर जा रहे थे , तभी बनखंडा निवासी धीरज (30) अपनी अपाचे बाइक से घर लौट रहे थे। तेज आंधी और कम दृश्यता के कारण दोनों बाइक सवार अचानक एक-दूसरे के सामने आ गए और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दुलीचंद ने दम तोड़ दिया। घायल धीरज को प्राथमिक इलाज के बाद देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।











