HapurNewsUttar Pradesh
दो पक्षों के झगडे में आठ गिरफ्तार

हापुड़।
थाना पिलखुवा पुलिस ने अहमदपुर नयागांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और झगड़े के मामले मेंआठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में
आरोपी जितेंद्र, कैलाश, नीरज, हेमंत, लोकेश और दीपक (सभी अहमदपुर नयागांव निवासी) तथा रोहित और अनुज (मोहल्ला शुक्लान निवासी) को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए तीन सरिए और दो डंडे भी बरामद हुए हैं।















