दिल्ली से नाबालिग का अपहरण कर हापुड़ में घरों में काम करवाने का आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली से नाबालिग का अपहरण कर हापुड़ में घरों में काम करवाने का आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र में दिल्ली निवासी एक युवक वहां से एक नाबालिग का अपहरण कर हापुड़ के कलेक्टर गंज में घरों में नाबालिग से काम करवा रहा था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के ज्वालापुरी क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी पुत्री को मोहल्ले का ही प्रिंस पिछले दो वर्षों से जानता था। कुछ दिन पहले प्रिंस ने किशोरी को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, पर वह वापस आ गई। इसके बाद प्रिंस ने 11 मार्च को बेटी का अपहरण कर हापुड़ क्षेत्र के आदर्श नगर कालोनी में अपनी बहन के पास छोड़ दिया। बहन पुत्री को अपने साथ कलेक्टर गंज स्थित घरों में काम करवाती थी। बाद में आरोपी ने उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ज











