HapurNewsUttar Pradesh
किस्त के 4.50 लाख रुपए लेकर फरार हुआ फाइनेंस कम्पनी का एजेंट गिरफ्तार,भेजा जेल

हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के किस्त के रूप में आए कलेक्शन की धनराशि का गबन करने वाला आरोपी पुलिस ने पकड़ लिया है।
बुलंदशहर निवासी कपिल शर्मा ने 2 जून को दर्ज रिपोर्ट में कहा था कि मुरादाबाद के मझौला निवासी सुमित फाइनेंस कंपनी की शाखा में फिल्ड आफिसर पद पर तैनात था। जिसने कलेक्शन के किस्त के करीब 4 लाख 50 हजार रूपये अपने पास रख लिए थे। कई बार कंपनी के खाते में जमा नहीं कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।












