दहेज में 50 लाख रुपए व ब्रेजा कार ना देने से क्षुब्ध सुसरालियों पर सरकारी टीचर ने लगाया भूखा रखकर मारपीट व घर से निकालने व देवर पर लगाया रेप के प्रयास का आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक महिला शिक्षक ने अपने पति व सुसरालियो पर दहेज में 50 लाख रुपए व ब्रेजा कार ना देने पर भूखा रखकर मारपीट व देवर पर रेप के प्रयास का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
हापुड़ के मौहल्ला लज्जा पुरी निवासी सरमिष्ठा बुलन्दशहर के स्याना में इंटर कॉलेज में टीचर हैं। उनकी शादी बुलन्दशहर के गुलावठी निवासी व केनरा बैंक के कर्मचारी सचिन से 12 भी 2019 में हुई थी। पीड़िता ने बताया कि सुसरालिएं दहेज में50 लाख रुपए व ब्रेजा कार की मांग करते हुए आए दिन मारपीट करते थे। एक बेटा होने के बावजूद वह आए दिन भूखा रखकर दहेज के लिए मारपीट करते और घर से निकाल देते थे। इस दौरान उनके देवर ने अनेक बार रेप का प्रयास किया, विरोध करने पर सुसरालियों ने मारपीट की और घर से निकाल दिया था। इस मामले में एसपी को मार्च में तहरीर दी थी, परन्तु नहीं दर्ज की गई थी।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति सहित सात सुसरालियों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











