माल से भरी गाड़ी चोरी में फरार आरोपी गिरफ्तार, सपा नगराध्यक्ष भी चोरी में शामिल

हापुड़।
थाना हाफिजपुर पुलिस ने माल से भरे एक कैंटर चोरी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि चोरी में शामिल सपा नगराध्यक्ष सहित अन्यों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना हाफिजपुर क्षेत्र के सोना पेट्रोपम्प के पास से पतओझडी से लदी कैंटर गाड़ी चोरी करने के फरार चल रहे आरोपी मेरठ निवासी गुफरान को गिरफ्तार कर चोरी का माल बेचकर प्राप्त हुए 50 हजार रुपए , तमंचा बरामद किया है।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष समेत दो अन्य साथियों के नाम का भी खुलासा किया है। उसने बताया कि चोरी की घटना में उसके साथ लईक प्रधान (निवासी जड़ौदा, मेरठ) और हापुड़ समाजवादी पार्टी के नगराध्यक्ष नईम जडौदिया भी संलिप्त थे। पुलिस ने अब इन दोनों को भी मुकदमे में नामजद किया है और इनकी तलाश तेज कर दी गई है।











