M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नानी के यहां आए दो बच्चें खेलते हुए तालाब में गिरे, दोनों की मौत

हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र में अपनी नानी के यहां आए दो बच्चे तालाब के पास खेलते हुए गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया।

सिम्भावली के गांव बैठ निवासी खालिद ने बताया कि उसकी बहन गुलिस्ता गांव सलाई में रहती है। वहीं एक बहन साजदा की गांव में शादी हुई है। उन्होंने बताया कि गुलिस्ता की बेटी इलमा (7) और साजदा का बेटा अरहान (6) गुरुवार को गांव में खेल रहे थे। इसी बीच दोनों बच्चे खेलते हुए तालाब के पास पहुंच गए और डूब गए। बच्चों को डूबता देख लोगों ने शोर मचाया और परिजन को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन आनन फानन में मौके पर पहुंच गए। काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करते हुए दोनों बच्चों को तालाब से निकाल लिया। जिन्हें आनन फानन में स्थानीय चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजन में कोहराम मच गया।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page