M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

जेएमएसआईटी कॉलेज गाजियाबाद के विद्यार्थियों को प्रसिद्ध कंपनी प्रोडेस्क आईटी में मिला प्लेसमेंट

हापुड़।
गाजियाबाद स्थित जेएमएसआईटी कॉलेज में आयोजित प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप गतिविधियों में कुल 9 विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इनमें 3 विद्यार्थी जेएमएस (हापुड़) तथा 6 विद्यार्थी जेएमएसआईटी कॉलेज (गाजियाबाद) से चयनित हुए।
हाल ही में कॉलेज परिसर में एक सफल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिष्ठित कंपनी प्रोडेस्क आईटी ने भाग लिया। इस ड्राइव में बी.टेक, बीसीए, एमसीए, बीबीए एवं एमबीए के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कुल 80 छात्रों ने इस अवसर का लाभ उठाया।
कार्यक्रम की शुरुआत कंपनी के एचआर प्रतिनिधि नकुल कुमार एवं आईटी रिक्रूटर काजल सिंह द्वारा कंपनी परिचय एवं जॉब प्रोफाइल की जानकारी से हुई। इसके पश्चात प्री-प्लेसमेंट टॉक, असेसमेंट टेस्ट तथा पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया गया।
इस अवसर पर संस्था के जनरल सेक्रेटरी डॉ. हिमांशु सिंघल, अधिशासी निदेशक डॉ. ए. के. चौहान, निदेशक श्री अनिरुद्ध बिस्वास, प्राचार्य डॉ. प्रवीण गुप्ता, प्लेसमेंट प्रमुख आशुतोष द्विवेदी एवं ट्रेनिंग-एंड-प्लेसमेंट ऑफिसर राजन शर्मा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थान सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उत्कृष्ट रोजगार अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। निदेशक महोदय ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की मेहनत, संकाय के मार्गदर्शन तथा संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम बताया। यह संपूर्ण प्लेसमेंट ड्राइव कैंपस मैनेजर डॉ. गौरव शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंत में, प्लेसमेंट सेल ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के और अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जुड़ने का अवसर मिल सके।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page