M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

जिले में विद्युत कटौती से जनता,व्यापारी व किसान प्रभावित, व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हापुड़।

पश्चिम उ0प्र0 संयुक्त व्यापार मंडल जिला इकाई द्वारा जनपद में लगातार हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज,ट्रिपिंग,ओवरलोड ट्रांसफार्मरों एवं खराब विद्युत व्यवस्था में सुधार लाने की मांग को लेकर संबंध में सदर एसडीएम इला प्रकाश को ज्ञापन सौंपा गया।
व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में जनपद हापुड़ की जनता,व्यापारी, किसान एवं विद्यार्थी बिजली संकट से प्रभावित होते हैं। अघोषित बिजली कटौती,लो-वोल्टेज एवं बार-बार ट्रिपिंग की समस्या लगातार बढ़ रही है। जिससे आम जनजीवन एवं व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने कहा कि जनपद में विद्युत व्यवस्था सुधार हेतु विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाइन सुधार, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, पोल परिवर्तन एवं वितरण व्यवस्था सुदृढ़ीकरण जैसे कार्य किए गए तथा इन पर लगभग 141 करोड़ रुपये व्यय होने की जानकारी सामने आई है। इसके बावजूद यदि आज भी जनता बिजली कटौती, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों एवं कमजोर विद्युत व्यवस्था से जूझ रही है,तो इन कार्यों की निष्पक्ष समीक्षा कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए।

जिला उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि शहर में बिजली की वजह से हा हाकार मचा हुआ है, परन्तु बिजली अधिकारी समस्या होने पर फोन भी नहीं उठाते हैं। जिसके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।

जिला महामंत्री दीपक बंसल ने अघोषित बिजली कटौती बंद करने,ओवरलोड क्षेत्रों में उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने,जर्जर लाइनें एवं पोल बदलने, सभी फीडरों एवं ट्रांसफार्मरों की तकनीकी जांच कराने तथा स्थायी समाधान लागू करने की मांग की।



इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल,राजीव अग्रवाल,जिला कोषाध्यक्ष ऋषभ गर्ग,गौरव गोयल नगर अध्यक्ष,जिला संगठन मंत्री राजेश नारंग,अमन चुग,नितिन गर्ग,शशांक अग्रवाल,प्रदीप गर्ग,अंकुर जिंदल आदि उपस्थित रहे।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


3 Comments

  1. Just signed up at phlove1. Loving the vibes already! The games are smooth and the bonuses seem pretty sweet. Hope this is my new favorite spot! Check it out phlove1.

  2. Looking for some action and decided to try phslots. Gotta say, the selection is pretty solid. Hoping to score some big wins. Anyone else playing here? phslots for the win!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page