M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

जिले की अधिकतर महिलाओं में हिमोग्लोबिन की कमी

हापुड़। जिले की 44 फीसदी गर्भवती महिलाएं खून की कमी से जूझ रही हैं। 12 महीनों में 55 हजार गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन की जांच की गई। जिसमें 24200 महिलाओं में सामान्य से कम खून पाया गया है। इसमें करीब 7000 महिलाओं में हिमोग्लोबिन का स्तर 8 डेसीलीटर से भी कम पाया गया है।

सुरक्षित प्रसव व शिशु मृत्युदर कम करने के लिए शासन तमाम योजनाएं संचालित कर रहा है। गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था के दौरान टीकाकरण कर स्वास्थ्य की जांच की जाती है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है और बचाव की जानकारी भी दी जाती है। लेकिन तमाम योजनाओं के बाद भी जिले में गर्भवती महिलाएं स्वस्थ नहीं हैं। वह खून की कमी से जूझ रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार एक साल में जिले की 55000 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसमें 24200 महिलाओं में खून की कमी पाई गई। इनमें से 7058 महिलाएं ऐसी हैं, जिनके शरीर में खून 8 प्वाइंट से भी कम है।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों में महीने की नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। महिलाएं अस्पताल जाकर जांच करा सकती हैं। जांच के बाद खून की कमी से जूझ रही महिलाओं को चिन्हित किया जा रहा है। – डॉ0 सुनील त्यागी, सीएमओ

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page