जमीनी विवाद को लेकर व्यक्ति को मारी गोली, गंभीर हालत में मेरठ रैफर

हापुड़।बहादुरगढ़ क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर मोटरसाईकिल पर जा रहे दो लोगों में से एक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने गम्भीर हालत के चलते घायल व्यक्ति को मेरठ रैफर कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम भैना निवासी 50 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र आनंदपाल और 44 वर्षीय मुकेश शर्मा पुत्र डालचंद अपनी मोटरसाईकिल से बुधवार की शाम करीब 7 बजे जखैडा से भैना जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात लोगों ने संजीव को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां गम्भीर हालत के चलते घायल को मेरठ रैफर कर दिया गया। मामला जमीन के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। लेकिन खुलेआम व्यक्ति को गोली लगने से आसपास दहशत का माहौल है। थाना बहादुरगढ़ प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया की सूचना पर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भर्ती करा दिया है। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version