M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जनपद हापुड़ ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्राप् त आवेदनों के प्रमाण पत्र जारी करने में प्रदे श में रहा अव्वल, माह मार्च 2021 में प्राप्त किया प्रथम स्थान – जिलाधिकारी

हापुड़। जिलाधिकारी अनुज सिंह के कुशल नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारियों की कार्यकुशलता के फल स्वरुप जनपद हापुड़ को ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के प्रमाण पत्र जारी करने में प्रदेश में फिर से प्राप्त किया प्रथम स्थान, डीएम ने सभी अधिकारियों को दी बधाई, इसी कार्य कुशलता के साथ आगे भी कार्य करने के लिए किया इंगित।
जिलाधिकारी अनुज सिंह के कुशल नेतृत्व में जनपद के अधिकारियों द्वारा अपनी कार्यकुशलता के फल स्वरुप उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में रहा अव्वल, प्राप्त किया प्रथम स्थान। ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में माह मार्च 2021 की रैंक में पूरे प्रदेश में राजस्व एवं अन्य विभागों में प्राप्त आवेदनों के प्रमाण पत्र जारी करने में शत-प्रतिशत अंक हासिल करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिसके लिए जिलाधिकारी अनुज सिंह ने समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, राजस्व विभाग के अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों एवं नगरपालिका के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह सरकार का बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में इसी समयबद्धता के साथ कार्य कराना सुनिश्चित करते रहे। ई- डिस्ट्रिक्ट पोर्टल सरकार का एक महत्वपूर्ण पोर्टल है जिसके माध्यम से जनसामान्य को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र निर्गत किए जाते हैं। अधिकारियों के द्वारा निर्धारित समय पर प्राप्त आवेदन पत्रों पर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए समयबद्धता के साथ ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित अधिकारी बधाई के पात्र हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को इसी कार्य कुशलता के साथ सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आगे भी कार्यवाही करने के लिए इंगित किया है, ताकि सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हापुड़ की जनता को निरंतर रूप से समयबद्धता के साथ लाभ प्राप्त होता रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


11 Comments

  1. Pingback: FR Interieurs
  2. Pingback: sex girldie
  3. Pingback: fruit cocktail
  4. Pingback: deepseek
  5. Pingback: relx
  6. Pingback: โคมไฟ
  7. Pingback: Sofwave

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page