fbpx
DhaulanaNewsUttar Pradesh

जंगली सुअर को पकड़ने के लिए लगाये जाल में फंसा तेंदुआ

लोगों ने जाल में फंसा लिया था तेंदुआ, गौतमबुद्धनगर की ओर तेंदुए के भागने की आशंका

धौलाना। मंगलवार को कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला काशी के जंगल में लोगों द्वारा जंगली सुअर पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में अचानक दोपहर के समय एक तेंदुआ फंस गया।

जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को तेंदुआ की सूचना दी। लेकिन करीब आधा घंटा तक फंसा हुआ तेंदुआ वन विभाग और पुलिस की लापरवाही के कारण जाल से निकलकर भागने में सफल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेंदुआ गौतमबुद्ध की ओर भागा है।

जानकारी के मुताबिक गांव नंगला काशी के जंगल में ग्रामीणों ने जंगली सुअर को पकड़ने के लिए जाल लगाए हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल सुअर किसानों की फसल को बर्बाद कर जाते हैं। इनसे निजात पाने के लिए ये जाल लगाए गए हैं। इन जालों में कभी कभार ही कोई जंगली सुअर फंसता है, लेकिन मंगलवार की दोपहर को एक तेंदुआ इस जाल में आकर फंस गया।

लोगों ने जब तेंदुए के दहाड़ने की आवाज सुनी तो उस ओर दौड़े तो नजारा देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत तेंदुए के फंसे होने की सूचना वन विभाग और पुलिस के अधिकारियों को दी। करीब आधा घंटा तक तेंदुआ जाल को तोड़ने का प्रयास करता रहा, लेकिन न तो कोई पुलिसकर्मी न वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आखिरकार तेंदुआ जाल तोड़ने में कामयाब रहा और भाग निकला। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ गौतमबुद्ध नगर की तरफ भागा है। वहीं तेंदुए के भाग जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

थाना कपूरपुर प्रभारी कैलाशचंद ने बताया कि उन्हें तेंदुए के जाल में फंसे होने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर पहुंचने पर तेंदुआ जाल तोड़कर भाग चुका था।

वहीं जिला वन अधिकारी संजय मल ने बताया कि उन्हें या उनके रेंजर को इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली थी।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page