चोरों ने दो स्थानों से उड़ाया लाखों रुपए का सामान व नगदी

हापुड़।
जिलें में चोरों ने दो अलग अलग स्थानों से आफिस व घर में घुसकर एक लाख रुपए नगदी व लाखों रुपए का सामान चोरी कर फरार हो गए।
धौलाना थाना क्षेत्र के गांव निधावली निवासी साहवाज ने बताया कि वह एक प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता हैं। जिसमें की अपने साथी गांव लालपुर फरमान व कादिर के साथ लालपुर में एक प्रॉपर्टी का ऑफिस बना रखा हैं। पीड़ित ऑफिस को बंद कर अपने घर आ गए। जब वह सुबह अपने ऑफिस पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ऑफिस का ताला टूटा हुआ है। ऑफिस से चोरों ने दो बैटरी व एक इन्वर्टर और एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।उधर बहादुरगढ़ क्षेत्र केग्राम करीमपुर निवासी राजेश कुमार के घर में देर रात अज्ञात चोर घुस गया और गैस सिलेंडर सहित घर में रखा कीमती सामान चोरी कर ले गया।











