चारा काटने की मशीन के तार से कंरट लगने से महिला की मौत

हापुड़ ।
थाना बाबूगढ़ में देर शाम चारा कटाने की मशीन चालू करने के दौरान एक महिला का हाथ नंगे तार से छू गया। करंट लगने से महिला को झटका लगा, जिसके कारण उसका सिर चारा काटने की मशीन से टकरा गया। इस कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गांव बाबूगढ़ की शकुंतला मंगलवार शाम चारा काटने के लिए मशीन चालू कर रही थी। इस दौरान उसका हाथ नंगे तार को छू गया। इस कारण महिला को तेज झटका लगा। इस कारण उसका सिर चारा काटने की मशीन से टकरा गया। हादसे में महिला लहूलुहान हो गई। परिजन महिला कौ स्थानीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।











