चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
हापुड़। हाईवें पर बुधवार शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार लोगों ने तुरन्त बाहर निकल अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ निवासी राहुल चौधरी अपनी पत्नी की मौसी के बेटे को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर ले जाने के लिए रामा अस्पताल जा रहे थे। अस्पताल के सामने पहुंचते ही टाटा हैरियर कार के बोनट से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग की लपटें उठने लगीं। राहुल चौधरी ने तुरंत कार रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।











