News
बंद मकान में लाखों रुपए की नकली खाद, पेस्ट्रीसाइड, और बीज बरामद

बंद मकान में लाखों रुपए की
नकली खाद, पेस्ट्रीसाइड, और बीज बरामद
, हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एक बंद मकान में पुलिस व एसडीएम ने छापेमारी कर लाखों रुपए की
नकली खाद, पेस्ट्रीसाइड, और बीज, खाली कट्टे, रेपर बरामद किए।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला उपासना बिहार में एक बंद मकान मे नकली सामान की सूचना एसडीएम को दी गई।
एसडीएम इला प्रकाश ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना प्रभारी विजय गुप्ता के साथ मकान पर छापेमारी की,तो वहां लाखों रुपए की नकली खाद, पेस्ट्रीसाइड, और बीज आदि के नकली रैपर आदि बरामद किए गए। मौके पर कोई नहीं पाया गया।
फिलहाल मकान को सीज कर जांच शुरू कर दी है।












