M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

गणतंत्र दिवस रैली के बाद अभिभावकों ने गेट में एंट्री को लेकर प्रबंध समिति सदस्य पर लगाया अभद्रता का आरोप, थानें में दी तहरीर

हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र के मोदी नगर रोड़ स्थित एक स्कूल में गणतंत्रता दिवस की रैली के बाद प्रबंध समिति सदस्य पर अभिभावकों से स्कूल में एंट्री को लेकर अभद्रता का आरोप लगाते हुए थानें में तहरीर दी है।

पीड़ित बबली सिंह ने बताया कि ब्रह्म देवी बालिका विद्यालय में उनके दो बच्चे कक्षा 8 और कक्षा 5 पढ़ते हैं। गणतंत्र दिवस की रैली के बाद वह अपने पति के साथ दोनों बच्चो को लेने गई थी। इस बीच स्कूल कमेटी के एक सदस्य से गेट खोलने को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच सवाल करने पर संबंधित व्यक्ति ने आपा खो दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और शिकायत करने पर बच्चों का नाम स्कूल से काटने की धमकी भी दी गई।

इस घटना से मौके पर मौजूद अन्य अभिभावकों में भी आक्रोश फैल गया। घटना के बाद पीड़ित महिलाओं ने शाम को कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page