News
गंगा जी में गहरे जल में जाने से युवक डूबा, मचा हड़कंप

हापुड़।
बृजघाट में सोमवार को अपनी मौसी के साथ गंगा-स्नान करने आया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया,जिसकी गोताखोर तलाश कर रहे हैं। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार मेरठ के जागृति विहार निवासी अयांश (21) अपनी मौसी शिवांकी के साथ ब्रजघाट गंगा स्नान के लिए आया था। स्नान करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया।
शोर सुनकर मौके पर तैनात गोताखोर तुरंत गंगा में कूदे और युवक की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका है।











