M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने अवैध कालोनियां की ध्वस्त, की सीलिंग कार्यवाही, मचा हड़कम्म

हापुड़। मंगलवार को उपाध्यक्ष, हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण के निर्देश पर अवैध निर्माणों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में श्री दिनेश कुमार, विशेष कार्याधिकारी / सक्षम अधिकारी, एच०पी०डी०ए० के दिशा निर्देशन में एवं मजिस्ट्रेट तहसीलदार विवेक सिंह भदौरिया गढ़मुक्तेश्वर की उपस्थिति में एवं पुलिस बल थाना गढ़मुक्तेश्वर के सहयोग से अवैध विकास / निर्माण के विरुद्ध 4 प्रकरणों में ध्वस्तीकण एवं 1 प्रकरण में सीलिंग की कार्यवाही की गयी।इस कार्यवाही में रूपेश शर्मा द्वारा बृजघाट में पलवाड़ा रोड पर त्यागी आश्रम के बराबर में लगभग 5000 वर्ग मी० में की गयी अवैध प्लाटिंग, हरपाल, नरेश, चरण सिंह, ओम प्रकाश मनोहर आदि द्वारा पलावाडा रोड पर आलमगीरपुर में लगभग 20000 वर्ग मी० में की गयी अवैध प्लाटिंग, जयपाल सिंह, राजवीर सिंह, महंकार व रविकुमार द्वारा ग्राम भोवापुर रोड, बृजघाट में लगभग 6000 वर्ग मी० में की गयी ।

अवैध प्लाटिंग, मौ० शफीक पुत्र इस्तियाक, राकेश द्वारा खसरा सं0-1629, ग्राम गढबांगर, एन0एच0-08, गढ़मुक्तेश्वर में लगभग 4000 वर्ग मी० में की गयी अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके अतिरिक्त सतवीर चौहान आदि द्वारा गंगा टाकीज, नक्का कुआ रोड गढ़मुक्तेश्वर पर पूर्व में सीलबन्द दुकानों की सील क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पुनः सीलबन्द किये जाने की कार्यवाही की गयी है।

इस अभियान में अवर अभियन्ता मौ० हारून एवं सुभाष चन्द चौबे एवं प्राधिकरण का सचल दस्ता सम्मिलित थे।
हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण
की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने अवैध निर्माण को पुनः चेतावनी दी जाती है कि वह अवैध कालोनी ,विकास , निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास ,निर्माण करें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्यवाही करने के साथ-साथ ऐसे अवैध निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page