M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

किशोरी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

एनबीटी न्यूज,हापुड़।

चार माह पहले जम्मू के गाड़ी घाट इलाके से किशोरी को अपने साथ लेकर आए थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक ने 22 मार्च को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना पर पर्दा डालने के लिए पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार असम के जिला सोनीपुर के थाना रंगपुरा क्षेत्र के गांव नामोनिगाऊ के तालिब अली ने पुलिस को बताया कि आठ साल पहले वह अपने परिवार के साथ असम से जम्मू चला गया था। तभी से वह जम्मू के थाना व मोहल्ला गाड़ी घाटी में वह एक किराए के मकान में रह रहा है। करीब चार माह पहले हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निराश्र सेवा समिति में रहने वाला आशु गाड़ी घाटी में आया था।

इस दौरान आरोपी की मुलाकात उसकी 16 वर्षीय पुत्री से हुई थी। बहला-फुसलाकर आरोपी उसकी पुत्री को लेकर फरार हो गया था। इसके बाद आरोपी अपने घर पहुंचा था लेकिन, परिजन ने आरोपी को घर में रखने से इन्कार कर दिया था।



इसके बाद आरोपी थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर में किराए के मकान में पीड़ित की पुत्री के साथ रहने लगा। 22 मार्च को आरोपी का पुत्री के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को धोखा देने के लिए उसने पुत्री के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुत्री के गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई थी।



थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page