M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

किशोरी का अपहरण कर रेप ,बनाई वीड़ियों वीडियो

हापुड़ । सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी का एक युवक ने अपहरण कर रेप किया। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 13 वर्षीय बहन संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। उसने और परिजनों ने गांव समेत आसपास के क्षेत्रों और परिचितों के यहां उसे तलाश किया, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन वापस घर लौटी। जिसने परिजनों को बताया कि रात के समय घर के बाहर से जनपद बुलंदशहर के बीबीनगर क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी आरोपी नशीला पदार्थ सुंघाकर अद्र्ध बेहोशी की हालत में बाइक पर बैठाकर उसे क्षेत्र के एक गांव में ले गया था। जहां आरोपी ने एक मकान में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की बेहोशी का फयदा उठाकर आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान अपने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। वहीं आरोपी ने दुष्कर्म के बारे में परिजनो और पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी किशोरी को दी है। आरोपी ने पूरी रात उसे मकान में बंधक बनाकर रखा, जिसके बाद शनिवार की सुबह गांव के बाहर छोड़कर भाग निकला। सिंभावली थाना क्षेत्र पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page