M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सलाहकार संदीप सिंह को हटाने के लिए कांग्रेस से निष्कासित पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने गांधी प्रतिमा पर दिया धरना.

 

 

हापुड़। 9 अप्रैल दिन रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने नगर पालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर बैठकर धरना दिया और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सलाहकार संदीप सिंह को हटाने की मांग की। गौरव गर्ग ने कहा कि उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सलाहकार संदीप सिंह को हटाने के लिए सोशल मीडिया पर विरोध दर्ज कराया था। जिसकी शिकायत कांग्रेस के ही कुछ पदाधिकारियों ने शीर्ष आला कमान से की थी जिसके चलते 5 अप्रैल को अनुशासन  समिति के सदस्य श्याम किशोर शुक्ला द्वारा उन्हें अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से निष्कासित किया गया था। कांग्रेस से निष्कासित पदाधिकारी गौरव गर्ग ने कहा हैं कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के भीतर कुछ लोगों ने टिकट वितरण में धांधली की और मिलकर मलाई खाई। जिसका परिणाम यह हुआ कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। गौरव गर्ग ने कहा हैं कि कांग्रेस को खुद कांग्रेस के ही भीतरघाती लोग खोखला कर रहे हैं। जिनमे प्रियंका गांधी जी के निजी सलाहकार संदीप सिंह, धीरज गुर्जर जैसे कई लोग हैं। अगर आलाकमान ने समय रहते इन लोगो को हटाकर धरातल से जुड़े कांग्रेसी विचारधारा के लोगों को प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी नहीं सौंपी तो आने वाले नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ सकता हैं। उन्होंने आह्वान किया हैं कि कांग्रेस को खोखला करने वाले लोगों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए हापुड़ के कांग्रेस जन आगे आएं और इन लोगों को बाहर निकालने के लिए अपना विरोध दर्ज करें। उन्होंने कहा है कि भले ही पार्टी ने उन्हें अनुशानहीनता के चलते पार्टी से निष्कासित किया हैं लेकिन वे कांग्रेस के हित के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page