M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इकबाल हसन इंतकाल, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

हापुड़। बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इकबाल हसन का इंतकाल हो गया। जिनके निधन की खबर सुनकर कांग्रेस जनों में शोक की लहर दौड़ गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने उनके निवास स्थान पुराना बाजार स्थित कानून गोयान में पहुंचकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल और सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकबाल हसन जी के पार्थिव शरीर को कांग्रेस के झंडे में लपेटकर उन्हें नम आंखों से विदाई दी। आपको बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकबाल हसन जी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिसके चलते बुधवार को उनका करीब 80 साल की अवस्था में इंतकाल हो गया। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि इकबाल हसन जी राजनीति में काफी सक्रिय थे और हमेशा कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहें। बाबूजी का जाने से कांग्रेस को बड़ी क्षति पहुंची हैं। जो आने वाले समय में कभी पूरी नहीं हो सकती। बाबूजी के निधन पर वे अपनी और कांग्रेस के तमाम सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। श्रद्धांजलि देने वालो में खालिद खान, हसन आतिफ, विक्की शर्मा, एजाज अहमद आदि कांग्रेस जन मौजूद रहें.!



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page