M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Uttar Pradesh

कंप्यूटर टीचर करता था छात्राओं के साथ अश्लील हरकत शौचालय से मिली आपत्तिजनक चीज

टिपनी

स्कूल में तैनात कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर मोहम्मद अली छात्राओं से अश्लील हरकत करता था। पुलिस ने आरोपी शिक्षक, उसके सहायक प्राचार्य और एक सहायक शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. प्रिंसिपल और टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है।

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर इलाके के एक जूनियर हाई स्कूल में एक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर ने कई छात्राओं का यौन शोषण किया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी कंप्यूटर प्रशिक्षक, प्राचार्य व सहायक शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की है. रविवार को प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। विभाग ने आरोपित कंप्यूटर प्रशिक्षक की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक स्कूल का कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर मोहम्मद अली स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता था. आरोप है कि स्कूल के प्राचार्य अनिल कुमार व सहायक अध्यापिका साजिया भी उसका साथ दे रहे थे. मुहम्मद अली ने 12 से अधिक छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया है। 12 मई को स्कूल बंद होने के बाद छात्रों ने जाकर परिजनों को यह बात बताई.

जानकारी मिलने पर अभिभावकों ने शनिवार को स्कूल में हंगामा कर दिया। स्कूल के शौचालय में आपत्तिजनक सामान मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित कंप्यूटर शिक्षक की पिटाई भी कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कंप्यूटर शिक्षक, प्राचार्य व एक सहायक शिक्षक को थाने लाकर खड़ा कर दिया है. ग्राम प्रधान की ओर से आरोपी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, प्राचार्य व सहायक शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी.



छात्राओं के अभिभावको ने स्कूल में किया हंगामा



छात्राओं के साथ अभद्रता करने के मामले में रविवार को जब आरोपित शिक्षिकाओं के सामने पीड़िताओं के बयान दर्ज किए गए तो अभिभावक आक्रोशित हो गए. उन्होंने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया। पुलिस ने समझाइश कर शांत कराया और बच्चियों को इलाज के लिए भिजवाया।



प्रभारी व सहायक शिक्षक निलंबित



बीएसए कुमार गौरव ने बताया कि मामले में इंचार्ज प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक शाजिया को निलंबित कर दिया गया है। कंप्यूटर अनुदेशक की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। मामले की जांच वह खुद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तथ्यों को छिपाने के मामले में अन्य स्टाफ पर भी कार्रवाई होगी।



सीओ तिलहर प्रियांक जैन ने बताया कि स्कूल में बच्चों के साथ हुई घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों से भी पूछताछ हो रही है। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है और उन्हें जेल भेजा जाएगा। पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है।







Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page