M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

ऑटो और रोडवेज बस की हुई जबरदस्त टक्कर,ऑटो चालक की मौत ,पांच घायल

हापुड़।थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक ऑटो और रोडवेज बस की भिड़ंत में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 1 बच्चे सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। बस चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। हादसे की सूचना पर गढ़मुक्तेश्वर सीओ स्तुति सिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझकर जाम खुलवाया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के मेरठ-गढ़ रोड पर गांव पोपाई के सामने रोडवेज बस और ऑटो की जबरदस्त भिड़ंत में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में ऑटो सवार बाबू पुत्र गुलशन निवासी मोहरका पट्टी जिला अमरोहा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ऑटो में बैठे एक बच्चे सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा हाईवे पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने तत्काल सभी घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर क्षतिग्रस्त ऑटो को हाईवे से हटवा कर हाईवे को सुचारू कराया।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page