M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एस०एस०वी० कॉलिज के अंग्रेजी विभाग में गोष्ठी का आयोजन,अन्तःमन की पीड़ा की अभिव्यक्ति साहित्यकार एवम् साहित्य को जन्म देती है – डॉ.विकास शर्मा

हापुड़। चौ0 चरणसिंह विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ० विकास शर्मा ने कहा कि अन्तःमन की पीड़ा की अभिव्यक्ति साहित्यकार एवम् साहित्य को जन्म देती है। जितने भी महान साहित्यकार हुए है, उनके जीवन में अनगिनत दुःखद घटनाएं घटित हुई, जिन्होंने उन साहित्यकारों को अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया।डॉ० विकास शर्मा एस०एस०वी० महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में एक गोष्ठी में साहित्य एवं साहित्यकार विषय पर बोल रहे थे।

डॉ० शर्मा ने अनेक संस्कृत, अंग्रेजी एवं आधुनिक हिन्दी के साहित्यकारों का उदाहरण देते हुए कहा कि कालीदास ने अपने रघुवंशम महाकाव्य में इन्दुमति के असामयिक निधन पर राजा अज के शोक को अपने अर्न्तमन में भोगा होगा, तभी वह उनके शोक को व्यक्त कर सकें।

इसी प्रकार अंग्रेजी के विख्यात नाटककार शेक्सपियर एवं शैली के विषय में उन्होंने बताया कि किस प्रकार शेक्सपियर और पी०बी० शैली ने अपने जीवन में समाज से, परिवार से मित्रों से अनेक प्रकार की प्रताड़नाओं की अनुभूति की जिनके कारण उनकी लेखनी अमर हो गयी और आज भी उनकी पीड़ा को असंख्य पाठकों एवं दर्शको द्वारा महसूस किया जाता है।

गोष्ठी के उद्घाटन के अवसर पर आयोजिका डॉ० रानी तिवारी ने डॉ० विकास शर्मा को पुष्प गुच्छ प्रदान करके उनका स्वागत किया। डॉ सुबोध शर्मा का स्वागत एम०ए० अंग्रेजी के छात्र रेहान ने गुलदस्ता प्रदान किया। इस अवसर पर एम०ए० अंग्रेजी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के साथ प्राध्यापिका देवेन्द्र गौड़ एवं श्रीमति रजनी अग्रवाल उपस्थित थीं। गोष्ठी का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ० आर०के० शर्मा ने किया। परिचर भीम सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page