M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एमजेएफ लायन विशाल मल्होत्रा को लायंस इंटरनेशनल के सर्वोच्च सम्मान “प्रेसीडेंशियल मेडल” से किया सम्मानित

एमजेएफ लायन विशाल मल्होत्रा सम्मानित

हापुड़।
एमजेएफ लायन विशाल मल्होत्रा को लायंस इंटरनेशनल के सर्वोच्च सम्मानों में से एक “प्रेसीडेंशियल मेडल” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आगरा में आयोजित 33वीं डिस्ट्रिक्ट वार्षिक सम्मेलन “कीर्तिस्तंभ” के भव्य आयोजन पर प्रदान किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ. विनय सिसोदिया जी द्वारा समाज सेवा, मानव कल्याण एवं लायनवाद के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्यों के लिए प्रदान किया गया। समारोह में लायन जितेंद्र सिंह चौहान जी ने सह-समारोहपूर्वक इस सम्मान को प्रदान कर गौरवान्वित किया। इस अवसर पर अनेक विशिष्ट एवं सम्मानित लायन पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें इंटरनेशनल डायरेक्टर इंडोसी लायन विनय मित्तल जी, एमसीसी लायन रविंद्र सगर जी, जीएलटी कोऑर्डिनेटर लायन पंकज बिजलवान जी,
फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन आदित्य गुप्ता जी,
सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन नवनीत अग्रवाल जी, लायन गिरिराज महेश्वरी जी
तथा विभिन्न डिस्ट्रिक्ट से पधारे गणमान्य अतिथिगण, पीडीजी एवं अनेक सम्मानित लायन सदस्यगण गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे। इस सम्मान के उपरांत एमजेएफ लायन विशाल मल्होत्रा ने अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि डिस्ट्रिक्ट के प्रत्येक सदस्य एवं लायंस क्लब हापुड़ स्टार के प्रत्येक सदस्य, पदाधिकारी एवं सहयोगी साथियों के सामूहिक सेवा, समर्पण एवं सहयोग का परिणाम है। उन्होंने इस सम्मान को क्लब के प्रत्येक सदस्य को समर्पित करते हुए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
यह सम्मान न केवल लायंस क्लब हापुड़ स्टार के लिए, बल्कि पूरे डिस्ट्रिक्ट लायन सदस्यों के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page