इंटरमीडिएट में अनमोल,हाईस्कूल में रिषभ राना ने किया जिला टॉप, एसएसवी इंटर कालेज के दो छात्रों ने टॉप टेन की सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया


इंटरमीडिएट में अनमोल,हाईस्कूल में रिषभ राना ने किया जिला टॉप, एसएसवी इंटर कालेज के दो छात्रों ने टॉप टेन की सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया
हापुड़।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा वर्ष 2026 का हाईस्कूल व इंटरमीडिट का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें हाईस्कूल में रिषभ राना एवं इंटरमीडिएट में अनमोल ने जिला टॉपर करने के साथ कालेज व अपने अभिभावकों को भी नाम रोशन किया है। टॉपर स्टूडेंट्स ने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य,शिक्षकों व अभिभावकों को दिया है। जिला टॉपर छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर प्रधानाचार्य,शिक्षक व अभिभावकों ने आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं
बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिसमें इंटरमीडिएट हापुड़ नगर के दिल्ली रोड स्थित बिजेन्द्र आदर्श बाल इंटर कालेज के छात्र अनमोल ने 500 में से 463 अंक प्राप्त व हाईस्कूल में पिलखुवा नगर के केएमएसपी इंटर कालेज के छात्र रिषभ राना ने जिला टॉप कर अपने कालेज,शिक्षकों व परिजनों का नाम रोशन किया गया है। टॉपर छात्र-छात्राओं को कालेज प्रधानाचार्य,शिक्षक व अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हाईस्कूल के जिला टॉपर छात्र रिषभ राना ने बताया कि उन्होंने परीक्षा में सफलता के लिए प्रतिदिन कालेज व टयूशन के बाद प्रतिदिन 4 घंटे पढ़ाई की है। वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते है। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय कालेज प्रधानाचार्या,शिक्षक व अभिभावकों को दिया है।
इंटरमीडिएट में जिला टॉपर छात्र अनमोल का कहना है,जीवन में उन्नति करने के लिए पढ़ाई जरूरी है। शिक्षा प्राप्त करके ही कोई मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस सफलता का श्रेय प्रधानाचार्या,कालेज शिक्षक व अभिभावकों को देना चाहते है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा.श्वेता पूठिया ने बताया कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल में परीक्षा में जिले में 13834 व इंटरमीडिएट में 12430 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए है। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 90.77 प्रतिशत व इंटरमीडिएट का 87.10 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल में जनपद में रिषभ राना ने जिला टॉप किया है। जबकि इंटरमीडिएट में अनमोल ने जिला टॉप किया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर जनपद हापुड़ हाईस्कूल में 10वें व इंटरमीडिएट में 35 वें स्थान पर रहा है।
————–
जिले के हाईस्कूल टॉपर स्टूडेंट्स
नाम प्राप्त अंक कालेज का नाम
1-रिषभ राना 563 केएमएसपी पिलखुवा
2-खुशी कश्यप 561 वीआईपी इंटर कालेज
3-इति गौतम 560 टैगोर शिक्षा सदर
4-खनक 558 ऋषिकुल सीनियर
5-माही तोमर 557 डीपी इंटर कालेज
————————
जिले में इंटरमीडिएट टॉपर स्टूडेंट्स
नाम प्राप्त अंक कालेज का नाम
1-अनमोल 463 वीए बाल इंटर कालेज
2-छवि 461 वीए बाल इंटर कालेज
3-गोल्डी सैनी 459 केएमएसपी इंटर कालेज
3-रोबिन कुमार 459 वीआईपी इंटर कालेज
4-नेहा चौधरी 458 वीआईपी इंटर कालेज
5-शौर्य शर्मा 457 केएमएसपी इंटर कालेज
——————————
एसएसवी इंटर कालेज भी शानदार प्रदर्शन
जिले के प्रसिद्घ एसएसवी इंटर कालेज के 10 के छात्र मनप्रीत पुत्र मनोज कुमार 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हाईस्कूल की टॉप टेन की सूची में 8वॉ व कपिल पुत्र सतवीर सिंह ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट की टॉप टेन की सूची में 8वॉ स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग व वरिष्ठ प्रवक्ता विष्णु दत्त शर्मा ने दोनों बच्चों को मिठाई खिलाकर अपना आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।











