M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

अशोक छारिया बने आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उघमियों की समस्यायों का होगा समाधान – अशोक छारिया 

हापुड़। आईं आई ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नीरज सिंहल  ने सत्र 2024-25 के लिए हापुड़ जिले के कर्मठ, विवेकी तथा उद्योग के हित के लिए कार्य करने वाले जुझारू उधमी अशोक छारिया  को आई आई ए की केंद्रीय कार्यकारिणी के वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए नामित किया है।
 उघमी अशोक छारिया हापुड़ चैप्टर के संस्थापक सदस्य हैं। इससे पहले उघमी अशोक छारिया आई आई ए हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन, डिविजनल चेयरमैन और दो बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के पद पर रहते हुए उद्योगों के हित के लिए कार्य कर रहे थे। अशोक छारिया  हापुड़ जिले के काफी प्रमुख उद्योगपति तथा काफी दयालु और धर्मार्थ प्रवृति के व्यक्ति हैं।
उघमी अशोक छारिया  हापुड़ में धर्मार्थ संस्था सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष तथा इसके साथ ही तरफ काफी संस्थाओं के सदस्य भी हैं। आई आई ए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त होने पर  अशोक छारिया  ने कहा कि वह इस पद की गरिमा को वरकरार रखते हुए पूर्ण ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करेंगे तथा एमएसएमई उद्योगों को होने वाली समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह प्रयास करेंगे कि किसी भी उधमी सदस्य का विना वजह से शोषण न किया जाए और उधमीयों को किसी भी प्रकार कि आर्थिक एवं मानसिक परेशानी न हो। वाईस प्रेसिडेंट बनाए जाने पर हापुड़ चैप्टर के चेयरमैन  शांतनु सिंहल, सचिव  पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष  सौरभ अग्रवाल तथा राष्ट्रीय सचिव  विजय शंकर शर्मा ने  अशोक छारिया  को हार्दिक बधाई दी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page