M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर सम्मानित किए गए नगर पालिका परिषद हापुड़ के ब्रांड एंबेसडर व सोसाइटी के चेयरमैन मौ दानिश कुरैशी

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर सम्मानित किए गए नगर पालिका परिषद हापुड़ के ब्रांड एंबेसडर व सोसाइटी के चेयरमैन मौ दानिश कुरैशी

हापुड़ ।अंतरराष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के शुभ अवसर पर विकास भवन सभागार हापुड में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम मे अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर मुख्य अतिथि के रुप में हिमांशु गौतम आई ए एस मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित समस्त मदरसा संचालको, प्रबंधकों, प्रधानाचार्यो, धर्मगुरुओ व अल्पसंख्यक समुदाय के सम्मानित व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि सरकार के द्वारा एमएसडीपी प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत अल्पसंख्यक बाहुल्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अनेकों विकास के कार्य करोड़ों रुपए की लागत से कराए जा रहे हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्रीमति सुनीता ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से सभी को विस्तार से अवगत कराते हुए ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों को लाभ दिलवाने का अनुरोध किया।

भाजपा नेता व सोसाइटी के चेयरमैन मौ दानिश कुरेशी ने कहा कि योगी और मोदी जी की सरकार अल्पसंख्यको के कल्याण के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है अल्पसंख्यक समाज योगी मोदी के शासन से बहुत खुश है ओर अल्पसंख्यको के कल्याण एवं विकास के लिए सरकार अग्रसर है



अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने व जागरूक करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम आई.ए.एस व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन मौ दानिश कुरैशी, मौ अहमद, कारी शहजाद , डा मुशीर, महताब आलम, कारी शहजाद, अनस राणा देहरा, मौ सुहैल दहपा,डा शमसाद अंसारी, चौ शहजाद, मुस्तफा त्यागी सलाई, मो दानिश कुरेशी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।



इस मौके पर परियोजना निदेशक अनवर शेख, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता, सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरैशी, वली मो, चौधरी जुबेर, अब्दुल कादिर, मोहसिन, इजहार हुसैन, मौ अहमद समेत आदि लोग उपस्थित रहे।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page