M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
NewsUttar Pradesh

अप्रैल माह में ही हुआ 40 डिग्री हीटवेव, अगले छह दिन तक मौसम में नहीं होगा कोई बदलाव

लखनऊ। यूपी में गर्मी अपना तेवर दिखाने लगी है। हीटवेव ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। सुबह हवा चलने से तो मौसम ठीक रहा पर जैसे ही दिन चढ़ा तो सूर्य भी तपिश बिखरेने लगा। लखनऊ दिन में पारा 38.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह इस गर्मियों का सबसे अधिक तापमान रहा। दिन ढाई बजे तो मई जैसा महसूस होने लगा था। मौसम विभाग बता रहा है कि भले ही बीच-बीच में मामूली बदली छा जाए पर तापमान में अब बढ़ोतरी होगी। इसी अप्रैल में पारा 40 के पार हो सकता है।

गुरुवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन में चटख धूप निकलने से मई जैसी गर्मी महसूस होने लगी। गला सूख रहा था। लोग छांव तलाश रहे थे। बाजारों में भी भीड़ कम हो गई। दिन ही नहीं बुधवार की रात भी खासी गर्म रही। रात का तापमान बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

लखनऊ मौसम विभाग के पूर्वानुमानों की मानें तो अगले 6 दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं दिखा दे रहा है। बीच-बीच में कुछ बादल छा सकते हैं। तापमान में निरंतर बढ़ोतरी होगी। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं रात के तापमान में भी खासी बढ़ोतरी होगी। यह 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page