HapurNewsUttar Pradesh
डिप्रेशन में महिला ने नहर में कूदकर किया सोसाइड का प्रयास, पुलिस ने बचाया

हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र में पुलिस ने डिप्रेशन में नहर में कूदी एक महिला को निकालकर उसकी जान बचाई और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव गालंद की रहने वाली कुसुम पत्नी शिवकुमार का शुक्रवार दोपहर परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वह पैदल ही’ पांच किमी दूर देहरा नहर पुल पर पहुंच गई। करीब तीन बजे के आसपास महिला ने अचानक ऊपरी गंग नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही देहरा पुलिस चौकी के दो पुलिसकर्मियों ने नहर में छलांग लगाकर महिला को बाहर निकाल लिया। बताया गया है कि महिला की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं है और उसका उपचार भी चल रहा है।












