HapurNewsUttar Pradesh
अपना इलाज करने दिल्ली गए परिवार के घर में घुसकर चोरों ने की लाखों रुपए का सामान व नगदी चोरी

हापुड़।
थाना कपूरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के घर में दिल्ली में इलाज कराने के समय चोरों ने बंदी घर में घुसकर लाखों रुपए का सामान व नगदी चोरी कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार कपूरपुर क्षेत्र के गांव पारपा की मढ़ेया निवासी लोकेश का बेटा दिल्ली रहता है । उनकी आंखों में परेशानी के कारण वह मकान बंद करके एक माह पूर्व वह दिल्ली गए हुए थे। रविवार शाम को वापस आने पर उन्हें घर में चोरी का पता चला , तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित ने बताया कि चोर घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।











