ATMS College of Education Menmoms
News

बिरयानी की दुकान की आड़ में बेच रहे थे गोमांस, पिता पुत्र गिरफ्तार

बिरयानी की दुकान की आड़ में बेच रहे थे गोमांस, पिता पुत्र गिरफ्तार

हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र में बिरयानी बेचने की आड़ में पिता पुत्र गौमांस बेच रहे थे। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लगभग 60 किलो गोमांस बरामद किया, जिसे जमीन में दबा दिया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पिपलेहड़ा निवासी कुर्बान अपने दो बेटों मोहसिन और कासिम के साथ मिलकर काफी समय से गोवंशीय पशुओं का अवैध वध कर रहा था। ये लोग गांव और आसपास से बेसहारा घूमने वाले गोवंश को पकड़कर खेतों में गोकशी करते थे। कुर्बान गांव में ही बिरयानी की दुकान भी चलाता था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस दुकान पर तैयार बिरयानी में गोमांस मिलाकर ग्राहकों को परोसा जाता था। इतना ही नहीं, कुर्बान कई अन्य बिरयानी व स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को भी गोमांस की सप्लाई करता था, जिससे एक बड़ा नेटवर्क कार्यरत होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुर्बान अपने दोनों बेटों के साथ गोमांस की बिक्री करने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खेतों के पास छापा मारा और कुर्बान, मोहसिन और कासिम को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद बिरयानी और गोमांस को सील कर फॉरेंसिक जांच हेतु लैब भेज दिया।

कड़ी पूछताछ में कुर्बान ने स्वीकार किया कि वह पिछले काफी समय से घर में ही गोवंश का वध कर गोमांस की सप्लाई करता रहा है।

थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि कुल 60 किलो मांस बरामद किया गया है। नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

2 Comments

  1. J9bet – Has anyone had a positive experience cashing out? I’ve read a few conflicting reports. I’d love to try it, but super nervous about slow withdrawals. j9bet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page