M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

अंतिम मतदाता सूची जारी : जिलें में एसआईआर के बाद 2.03 लाख वोटर्स के नाम कटे

हापुड़।

चुनाव आयोग के निर्देश पर करवाए गए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है।सूची में 2.03 लाख वोटर्स के नाम काट दिए गए। संशोधन के बाद अब जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 11,56,699 से घटकर 9,53,273 रह गई है।

डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि यह कार्रवाई मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से की गई है। इस प्रक्रिया के दौरान मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट नामों को सूची से हटाया गया है, जिससे सूची अधिक पारदर्शी और सटीक बन सके। धौलाना विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या पहले 4,23,154 थी, जो अब घटकर 3,47,391 हो गई है। जबकि 75,763 वोट SIR लिस्ट में काटी गई। इसी तरह, हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में 3,81,831 मतदाता थे, जो अब 3,08,409 रह गए हैं। जबकि 73,422 वोट काटी गई। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में भी मतदाताओं की संख्या 3,51,714 से घटकर 2,97,473 हो गई है। जबकि 54241 वोट कट गई।

उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं हो पाया है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म 6 भरकर आवेदन कर अपना नाम जुड़वा सकता है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page