fbpx
ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

हापुड़ के कांगेसियों ने दिल्ली पहुंच मनाया कांग्रेस का स्थापना दिवस

हापुड़। 28 दिसंबर बुधवार को हापुड़ से कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता कांग्रेस के स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय 24 अकबर रोड पर पार्टी का 138वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस मुख्यालय में झंडा फहराया।

खड़गे जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की तरक्की के लिए काम किया है और भारत जोड़ो यात्रा की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देश के लोग एक बार फिर कांग्रेस की ओर आस लगाकर देख रहे हैं। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय संगठक लाल जी देसाई के नेतृत्व में सेवादल कार्यकर्ताओं ने ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर हापुड़ से सेवादल जिलाध्यक्ष भा अंकित शर्मा, यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष निसार पठान, सेवादल उपाध्यक्ष अनूप कर्दम, महासचिव सचिन कुमार, सचिव आकाश शर्मा, यंग ब्रिगेड महासचिव अतिकुर रहमान, उपाध्यक्ष मुज्जमिल, सचिव शादक कुरैशी शामिल रहे।

Menmoms Sajal Telecom JMS Group of Institutions
Show More

One Comment

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page