हाईवे पर बाइकसवार पर दिखाई स्टंटबाजी, वीडियो वायरल ,16 हजार का कटा चालान

हाईवे पर बाइकसवार पर दिखाई स्टंटबाजी, वीडियो वायरल ,16 हजार का कटा चालान
हापुड़।
हाईवे- 9 पर एक बुलेट बाईक सवार युवक का स्टंटबाजी करते हुए वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 16 हजार रुपए का चालान काट दिया
जानकारी के अनुसार हापुड़ के नेशनल हाईवे- 9 पर एक युवक ने सार्वजनिक सड़क पर बुलेट बाइक से खतरनाक स्टंट किए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान शुरू कर दी है।
वीडियो में युवक तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए खतरनाक करतब करता दिख रहा है। वह संतुलन खोने की परवाह किए बिना कभी बाइक पर खड़ा होकर चला रहा था तो कभी तेज गति में लहराते हुए सड़क पर फर्राटा भर रहा था।
यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर बुलेट बाईक का 16 हजार रुपए का चालान काट दिया।











